फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Women carried weapons in the procession and hailed Avanti Bai.

Karnal News: शोभायात्रा में शस्त्र लेकर महिलाओं ने अवंतीबाई का किया जयघोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Women carried weapons in the procession and hailed Avanti Bai.
- रामलीला मैदान से लोधी समाज ने निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सदर बाजार में बनी वीरांगना अवंतीबाई लोधी प्रतिमा का अनावरण से पहले रविवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ अखिल भारतीय लोधी महासभा के अध्यक्ष लोधी विपिन कुमार वर्मा डेविड द्वारा किया गया। रामलीला मैदान में इकट्ठा होने के बाद समाज की महिलाओं ने हाथों में शस्त्र लेकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा रामलीला मैदान से होते हुए घंटाघर चौक , रेलवे रोड, सदर बाजार से होते हुए वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर आकर समाप्त हुई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष व एटा के सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि वीरांगना अवंती बाई ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण सहयोग किया। समाज के लोगों को उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से महामंत्री विजय लोधी ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि 1857 में 52वीं देसी पैदल सेना जबलपुर सैनिक केंद्र की सबसे बड़ी शक्ति थी। 18 जून को इस सेना के एक सिपाही ने अंग्रेजी सेना के एक अधिकारी पर घातक हमला किया। जुलाई 1087 में मंडला के परगना और उमराव सिंह ठाकुर ने कर देने से इनकार कर दिया और इस बात का प्रचार करने लगा कि अंग्रेजों का राज्य समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेज, विद्रोहियों को डाकू और लुटेरे कहते थे। मंडला के डिप्टी कमिश्नर वाडिंग्टन ने मेजर इस्कॉन से सेना की मांग की। पूरे महाकौशल क्षेत्र में विद्रोहियों की हलचलें बढ़ गईं। गुप्त सभाएं और प्रसाद की पुड़ियों का वितरण चलता रहा। उन्होंने कहा कि अवंती बाई ने मण्डला विजय के लिए सिपाहियों सहित प्रस्थान किया। रानी की सूचना प्राप्त होने पर शहपुरा और मुकास के जमींदार भी मंडला की ओर रवाना हुए। मंडला पहुंचने के पूर्व खड़ा देवरा के सिपाही भी रानी के सिपाहियों से मिल गए। खैरी के पास अंग्रेज सिपाहियों के साथ अवंतीबाई का युद्ध हुआ। वाडिंग्टन पूरी शक्ति लगाने के बाद भी कुछ न कर सका और मण्डला छोड़ सिवनी की ओर भाग गया। इस प्रकार पूरा मण्डला जिला एवं रामगढ़ राज्य स्वतंत्र हो गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश उत्तम लोधी प्रदेश महामंत्री विजय लोधी व प्रदेश मंत्री कल्लू लोधी, पूर्व जिला प्रधान मोहन लोधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed