{"_id":"6907c104c075ecabbd0b5b7a","slug":"women-and-mens-football-competition-from-tomorrow-karnal-news-c-18-knl1008-772466-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: महिला व पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: महिला व पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता कल से
Mon, 03 Nov 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। प्रदेश में 15 साल बाद हरियाणा ओलंपिक खेल आयोजित हो रहे है। करनाल में 4 से 7 नवंबर तक महिला व पुरुष वर्ग में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
कर्ण स्टेडियम के फुटबॉल कोच पुनीत ने बताया कि लड़कों के मुकाबले कर्ण स्टेडियम के फुटबॉल मैदान में 4 नवंबर को सुबह के सत्र से शुरू होंगे। वहीं लड़कियों के मुकाबले मधुबन पुलिस अकादमी के वच्छेर स्टेडियम में होंगे। प्रदेशभर से महिला वर्ग की 10 टीम व पुरुष वर्ग की 11 टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तरह की तैयारियां कर ली गई हैं। फुटबॉल मैदान को साफ करवा दिया गया है। लाइन भी लगवा दी गई है।
विज्ञापन
इन प्रतियोगिताओं में संघ की ओर से कुल 22 कोच नियुक्त रहेंगे। ये कोच दोनों मैदानों में सुबह से शाम के सत्र में प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कराएंगे। साथ खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न आए उसके लिए विभाग के अधिकारी उनके संपर्क में रहेंगे। उनके रहने व खाने की व्यवस्था का भी उचित प्रबंध करवा दिया गया है।
विज्ञापन