{"_id":"662d90c07421bcd8ef0afc99","slug":"womans-chain-stolen-in-e-rickshaw-karnal-news-c-18-knl1008-376956-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ई-रिक्शा में महिला की चेन चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ई-रिक्शा में महिला की चेन चुराई
विज्ञापन
तीन महिलाओं पर शक
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ई-रिक्शा में बैठकर बाजार से घर जा रही महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। महिला ने उसी ई-रिक्शा में बैठी तीन अज्ञात महिलाओं पर चोरी के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ओल्ड रमेश नगर निवासी कमलेश ने बताया कि वह घर का सामान खरीदने के लिए सराफा बाजार में गई थी। इसके बाद वह घर वापस आने के लिए ई-रिक्शा में बैठ गई। कुछ दूरी पर उस ई-रिक्शा में तीन महिलाएं और बैठ गईं। जब वह रघुनाथ मंदिर चौक पर पहुंचीं तो ई-रिक्शा में बैठी एक महिला ने कहा कि आपकी सोने की चेन खुल गई है। यह सुनते ही मैंने सोने की चेन को हाथ में पकड़ दिया। इसके बाद तीनों महिलाओं ने उसे बातों में उलझाकर सोने की चेन चोरी कर ली। जब वह घर गई तब उसे पता चला कि उसकी चेन चोरी हो गई है।