फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman was strangled to death after a fight

Karnal News: झगड़े के बाद महिला की गला दबाकर की थी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Woman was strangled to death after a fight
- तीन साल से लिव इन में रहता था आरोपी, पुलिस ने गिरफ्तार कर किया खुलासा
विज्ञापन

- महिला की पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर डाला था थिनर और नमक
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। लिव इन में रहे रहे आरोपी ने झगड़े के बाद महिला की चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को शेखपुरा गांव में गन्ने के खेत में फेंक दिया था। आरोपी ने उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके मुंह पर थिनर व नमक डाला था। पुलिस ने मामले का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यालय डीएसपी नायब सिंह ने बताया कि 20 अगस्त को महिला का शव मिला था। जिसकी पहचान नहीं हुई थी। इस संबंध में सदर थाना में मामला दर्ज किया गया और सीआईए टू की टीम को जांच सौंपी गई। टीम ने एसआई दशरथ की अध्यक्षता में मामले की गहनता से जांच की और कड़ियों को जोड़ते हुए पूजा नाम की महिला की पहचान की। इसके बाद 17 अक्तूबर को सेक्टर-6 ग्रीन बेल्ट से आरोपी बिहार निवासी हाल किराएदार कर्ण विहार संजीत रजक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपी को कोर्ट में पेश कर आठ दिन के रिमांड पर लिया गया। आरोपी ने खुलासा किया कि वह पूजा के साथ करीब तीन साल से रह रहा था। उसका कोई बच्चा नहीं था। 17 अगस्त को उनकी रात के समय बहस हो गई तो उसने गुस्से में उसकी चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने भतीजे को बुलाया और उसको सारी बात बताई। इसके बाद उन्होंने पूजा के शव को बेड सीट में लपेट कर बाइक पर रखा और शेखपुरा के गन्ने के खेत में फेंक दिया। पहचान छिपाने के लिए चार बोतल थिनर और पांच थैली नमक की चेहरे पर डाल दी। इसके बाद वहां से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कपड़े प्रेस करता था आरोपी
आरोपी कपड़े प्रेस करता था। उसकी पहले से ही बिहार में शादी हुई है। उसके बच्चे भी हैं। वह वारदात को अंजाम देकर अपने गांव चला गया था। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से इस मामले का खुलासा किया। महिला के हाथ पर एक टैटू बना था। जिस पर पीके लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed