फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman suspected of taking minor student

Karnal News: महिला पर नाबालिग छात्रा को ले जाने का शक

Sat, 25 Nov 2023 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 25 Nov 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Woman suspected of taking minor student
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। दुर्गा कॉलोनी में रहने वाली 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। जबकि नाबालिग के माता-पिता का कई साल पहले देहांत हो चुका है और वह अपनी दादी के साथ रहती थी। दादी ने पोती की तलाश भी की, लेकिन सुराग नहीं लगा। दादी ने अज्ञात महिला पर उसकी पोती को गायब करने का शक जाहिर किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाबालिग सातवीं कक्षा की छात्रा है। वह पढ़ने में काफी होशियार है। वीरवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे 12 वर्षीय नाबालिग घर से अचानक लापता हो गई। जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो दादी ने तलाश की, मगर कुछ जानकारी नहीं मिल सकी। छात्रा की सहेली और परिचितों से भी फोन पर संर्क किया। देर शाम तक जब छात्रा घर नहीं लौटी तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

दादी ने पुलिस से एक औरत पर पोती को ले जाने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी मनजीत ने बताया कि नाबालिग के लापता होने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी समेत महिला लापता
मधुबन थाना क्षेत्र के कैरवाली निवासी संजीला अपने घर से चार साल की बेटी को लेकर बिना बताए चली गई। जब महिला घर पर नहीं लौटी तो परिजनों ने काफी तलाश की, मगर महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद महिला और उसकी बेटी की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed