फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman missing with two children

Karnal News: दो बच्चों समेत महिला लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Woman missing with two children
करनाल। अपनी बहन के घर जाने की बात कहकर अपने दो बच्चों के साथ विकास कॉलोनी स्थित घर से निकली एक महिला वीरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। शुक्रवार को उसके पति को मालूम हुआ कि उसकी पत्नी अपनी बहन के घर नहीं पहुंची और न वापस आई। उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पति ने पुलिस को शिकायत देकर अपनी पत्नी और बच्चों की तलाश की गुहार लगाई है। शिकायत पर थाना सेक्टर 32 व 33 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को रोहित निवासी विकास कॉलोनी ने बताया कि उसकी पत्नी रूबी अपने साथ तीन साल की एक बेटी और एक साल के बेटे के साथ वीरवार को अपनी बहन के घर रोहतक जाने की बात कहकर घर से निकली थी। शुक्रवार को फोन कर पता किया तो वह वहां पर भी नहीं पहुंची। इसके बाद से उसकी पत्नी और बच्चों का कोई अता पता नहीं लग रहा है। रोहित ने पुलिस से अपनी पत्नी और बच्चों की तलाश करने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed