{"_id":"643b0e1b81890d9235005d36","slug":"woman-laborer-died-after-coming-under-the-grip-of-mixer-machine-karnal-news-c-18-knl1031-92766-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मिक्सचर मशीन की चपेट में आकर महिला मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मिक्सचर मशीन की चपेट में आकर महिला मजदूर की मौत
Sun, 16 Apr 2023 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 16 Apr 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। करनाल मार्ग पर निर्माणाधीन हैफेड के गोदाम में काम कर रही महिला मिक्सचर मशीन की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इंद्री निवासी बिन्नू भाई करीब पांच साल से मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रही थी। वह शनिवार को घर से काम करने के लिए इंद्री और करनाल मार्ग पर निर्माणाधीन बिल्डिंग में गई थी। काम करते समय मिक्सचर मशीन में महिला का दुपट्टा आने से गला घुट गया। आसपास के लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया, मगर वह सफल नहीं हो सके। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
उधर, महिला के परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार द्वारा उपलब्ध करवाई गई मिक्सचर मशीन नियमों के अनुसार नही है। मशीन में मौजूद जेरनेटर कवर्ड नहीं है। नियमानुसार मशीन में मौजूद जेरनेटर कवर्ड होना चाहिए। उधर, ठेकेदार राममेहर का कहना है कि साइट पर मिक्सचर उपलब्ध करवाना लेबर ठेकेदार का काम है। इस मामले से उनका कोई ताल्लुक नहीं है।
विज्ञापन
इस मामले में हैफेड जेई भूपेंद्र सिंह का कहना है कि साइट पर उनकी ड्यूटी है। नियमानुसार मिक्सचर में मौजूद जेरनेटर कवर्ड होना चाहिए था। साइट पर कवर्ड जेरनेटर का ही प्रयोग किया जाता है। आज दूसरा जेरनेटर होगा, जो कवर्ड नहीं था। यह केवल लापरवाही का मामला है।
कोट
शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - विनोद कुमार, थाना प्रबंधक इंद्री।