{"_id":"6303ead01758c45c556648d2","slug":"woman-going-to-satsang-was-hit-by-car-driver-dies-karnal-news-knl118638013","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्संग में जा रही महिला को कार चालक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्संग में जा रही महिला को कार चालक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। नई अनाज मंडी में सत्संग में परिवार समेत पैदल जा रही एक महिला को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि बच्ची की हालत गंभीर बनी है। जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सौकड़ा निवासी मृतक महिला के पति सुरेंद्र पांडे ने बताया कि रविवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे वह घर से तैयार होकर पत्नी और तीनों बच्चों संग तरावड़ी की नई अनाज मंडी में चल रहे सत्संग में पैदल ही जा रहे थे। इसी दौरान एक कार चालक ने उसकी पत्नी कुसुम रानी को टक्कर मार दी। जिससे वह बच्ची समेत काफी दूर सड़क पर जा गिरी। कार सवार ने दोनों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां रात करीब साढ़े 11 बजे इलाज के दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गई। वहीं बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस महिला के शव का पोस्टामार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पति की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पति ने बताया कि उसकी पत्नी की गोद में चार माह की बेटी भी थी। हादसे में उसके सिर पर गहरी चोट आई है। पति ने बताया कि कार सवार ने उसकी पत्नी और बच्ची को टक्कर मारने के बाद निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा और उन्हें वहां उतारकर चला गया।
विज्ञापन
महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पति की शिकायत के आधार पर कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
- संदीप कुमार, इंस्पेक्टर, तरावड़ी