फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman duped of 2.03 lakhs by promising to subscribe on YouTube

Karnal News: यू-ट्यूब पर सब्सक्राइब करने का काम देकर महिला से ठगे 2.03 लाख

Sat, 25 Mar 2023 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 25 Mar 2023 03:05 AM IST
विज्ञापन
Woman duped of 2.03 lakhs by promising to subscribe on YouTube
इंद्री। एक साइबर ठग ने एक महिला को यू-ट्यूब पर लोगों को सब्सक्राइब करने का काम देने के बहाने 2.03 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वार्ड-5 निवासी प्रियंका मेहता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास 12 मार्च को एक अनजान नंबर से ऑनलाइन जॉब के लिए मैसेज आया। मैसेज में बताया गया कि उसे यू-ट्यूब पर सब्सक्राइब करने का काम करना है। उसने उदाहरण के लिए दो टास्क दिए। जिन्हें करने के बाद उसने टेलीग्राम का एक लिंक भेजा। जिस पर लक्ष्मी से आरोपी की बात हुई। उसने पहले यू-ट्यूब चैनल सब्सक्राइब कर पैसे लगाने को कहा। आरोपी ने कहा कि पहले एक हजार लगाने पर उसे 1300 मिलेंगे फिर 14 मार्च को उसे पांच हजार रुपये लगाने के लिए कहा गया। पांच हजार रुपये उसने एक इंटरप्राइजेज के खाते में लगाए, जहां से उसे 6500 रुपये मिलने थे। इसके बाद फिर उसे 47900 रुपये लगाने के लिए कहा गया। जिसके बदले में 67060 रुपये मिलने थे। यह रकम एक ट्रेडर्स के खाते में फोन पे के माध्यम से लगाई। इसके बाद उन्होंने एक लाख 49 हजार 900 रुपये लगाने को कहा, यह रकम देते ही आरोपी ने फोन बंद कर दिया और सारे पैसे रख लिए। ऐसे कर आरोपियों ने उसके साथ दो लाख तीन हजार 800 रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed