फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman duped man of 21 lakhs by pretending to be from United Kingdom

Karnal News: यूनाइटेड किंगडम का बताकर महिला ने व्यक्ति से ठगे 21 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Woman duped man of 21 lakhs by pretending to be from United Kingdom
कपड़े के कारोबार का लालच देकर एक महिला ने पहले युवक से सोशल मीडिया के जरिए पहचान बनाई फिर तीन से चार करोड़ का ड्राफ्ट भेजने का झांसा देकर 21.26 लाख रुपये ठग लिए। महिला के झांसे में आकर युवक ने लाखों रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। अब साइबर क्राइम थाने में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर के जाटो मोहल्ला के रहने वाले दीपक ने बताया कि सितंबर में लिंकइन प्रोफाइल की एक सलीन जूली एनडसन नाम की महिला ने उसके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सअप कॉल कर कहा कि वह ब्रिटेन में रहती है और कपड़ों का कारोबार करती है। वह दुबई से कपड़े लाकर ब्रिटेन में बेचती है। कुछ दिन बाद महिला ने फिर फोन कर कहा कि उसने सुना है भारत में दुबई से ज्यादा सस्ते कपड़े मिलते हैं। उसने उक्त महिला को बताया कि भारत के गुजरात में सस्ते कपड़े मिलते हैं।
विज्ञापन

बीते 26 अक्तूूबर को उक्त महिला ने कहा कि वह कपड़े खरीदने के लिए नई दिल्ली आ रही है। जिसके बाद अगले दिन फोन आया कि वह दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंच चुकी है। कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि सलीन जूली डिमांड ड्राफ्ट लेकर आई है। जो कि भारतीय करेंसी के हिसाब से तीन से चार करोड़ रुपये का है। कानून के अनुसार इतनी रकम लाना संभव नहीं है। इसका टैक्स देना होगा। अगर टैक्स अदा नहीं किया तो सारी रकम जब्त कर ली जाएगी। उसके बाद आरोपी ने दोबारा फोन किया और खुद को मुंबई के एक बैंक का अधिकारी बताया। आरोपी ने फिर कहा कि पच्चीस हजार पाउंड सलीन जूली ने भेजे हैं। जो कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 24,90,725 लाख रुपये है। ये रकम आपके खाते में ट्रांसफर की जा रही है। लेकिन इस रकम को ट्रांसफर करवाने के लिए टैक्स अदा करना होगा। इसके बाद पीड़ित ने 21, 26000 रुपये आरोपी के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। बाद में आरोपियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed