फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman dies in road accident

Karnal News: सड़क हादसे में महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident
ट्रक चालक ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। जीटी रोड पर मनक माजरा के समीप स्कूटी सवार एक परिवार को ट्रक चालक ने साइड मार दी। जिससे स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, वहीं पति व पांच साल का बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में उत्तराखंड के जिला टिहरी के गांव बखरियाना निवासी अरविंद ने बताया कि फिलहाल वह मोहाली के गांव पापरी में रह रहा है। मोहाली में वह कुक है। सुबह करीब छह बजे वह अपने पांच वर्षीय बेटे आरव व 24 वर्षीय पत्नी बबीता के साथ स्कूटी पर सवार होकर मोहाली से दिल्ली के लिए निकला था।
विज्ञापन

जब वह मनक माजरा पुराना टोल टैक्स के समीप पहुंचा तो एक ट्रक चंडीगढ़ से करनाल की तरफ तेज रफ्तार से आया और उसने उसकी स्कूटी को साइड मार दी। जिससे वह अनियंत्रित हो गया और उनकी स्कूटी सड़क पर गिर गई। वह और उसकी पत्नी व बेटा भी सड़क पर गिर गए। जिससे उसकी पत्नी के सिर पर गंभीर चोट लग गई। राहगीरों ने एंबुलेंस को बुलाया और उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसकी पत्नी बबीता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed