फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman died in accident, husband serious

Karnal News: हादसे में महिला की मौत, पति गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Woman died in accident, husband serious
- कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती बुआ के बेटे का हाल जाने आ रहा था दंपती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन बुआ के बेटे का हाल जानने आ रहे बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, पति को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के सिंगरा निवासी पूजा (27) की शादी मऊ निवासी मोनू के साथ हुई थी। एक सप्ताह से पूजा की बुआ का बेटा बीमार है। जिसका उपचार कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। रविवार शाम पांच बजे पूजा और उसका पति बाइक पर बुआ के बेटे को देखने अस्पताल जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार दंपती नेवल के पास पहुंचा तो पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस परिजनों ने बताया कि मृतक महिला की दो बेटियां हैं। मजदूरी कर पति परिवार का पालन-पोषण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed