{"_id":"41ef21b9cd0b2ac289e548026741b9d7","slug":"woman-dead-in-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो करनाल।
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
घायलों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार सिरसल गांव वासी कविता (30) पत्नी बलबीर की गांव अमीपुर में दादी की मौत हो गई थी। सोमवार को कविता, उसका डेढ़ साल का बेटा विहान, ससुर हरिचंद, जेठ राजेंद्र बाइक पर अमीपुर गांव के लिए चले थे। रास्ते में बस्तली गांव के समीप नहर पर एक अज्ञात बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। इससे कविता की मौत हो गई और ससुर हरिचंद, जेठ राजेंद्र व कविता का बेटा विहान घायल हो गया। महिला कविता की मौत से मातम पसर गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन