फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman ASI arrested red handed taking bribe sacked

रिश्वत लेती रंगे हाथों गिरफ्तार महिला एएसआई बर्खास्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Woman ASI arrested red handed taking bribe sacked
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। दुष्कर्म के मामले में नाम हटाने के लिए चार लाख रुपये रिश्वत लेती रंगे हाथों गिरफ्तार आरोपी महिला एएसआई सरिता को पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। विजिलेंस थाना पुलिस ने बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत के तहत जिला जेल भेज दिया है।
मंगलवार को विजिलेंस ने सेक्टर 23-33 थाने से एएसआई सरिता को गिरफ्तार किया था। तरावड़ी क्षेत्र के एक गांव की युवती ने जुंडला क्षेत्र निवासी पति व ससुराल वालों के खिलाफ सेक्टर 32-33 थाने में शिकायत दी थी। उसने जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास के आरोप लगाए थे। इस मामले में युवक के मामा ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई थी। एसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया था। तब डीएसपी ने उन्हें जांच अधिकारी सरिता के पास भेजा। उनका आरोप था कि एएसआई सरिता ने उनसे 10 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। आठ लाख रुपये दो किस्तों में देने की बात तय हुई। सरिता ने उन्हें कहा कि पांच लाख रुपये डीएसपी व दो लाख एसएचओ को देने पड़ेंगे। एक लाख ही उसके पास आएगा। युवक के परिजनों ने इसकी रिकॉर्डिंग कर करनाल विजिलेंस थाने में दी। विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर सरिता को चार लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि प्राथमिकी से विभिन्न धाराओं को हटाने की एवज में मंगलवार देर शाम एक महिला एएसआई को चार लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी एएसआई सरिता देवी सेक्टर-32-33 थाना करनाल में तैनात थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी शिकायतकर्ता से पहले ही 10 हजार रुपये ले चुकी है। आरोपी एएसआई के खिलाफ ब्यूरो थाना करनाल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्वत लेती रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद आरोपी एएसआई सरिता को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है, क्योंकि पुलिस अनुशासित महकमा है, इसमें इस तरह के क्रियाकलापों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed