फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Will put various demands before CM: Kashyap

सीएम के समक्ष रखेंगे विभिन्न मांगें : कश्यप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Will put various demands before CM: Kashyap
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। मुख्यमंत्री नायब सैनी 23 दिसंबर को इंद्री में महारैली करेंगे। इसका न्योता देने के लिए विधायक एवं व्हिप रामकुमार कश्यप ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के उचाना, डीएवी कॉलेज करनाल, नेवल, टापू, चोरपुरा, कलसौरा, ब्याना, संगोही गांवों दौरा किया।
विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा प्रदेश की जनता के सहयोग से ही प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। इसी कड़ी में 23 दिसंबर को प्रदेश में बहुमत से तीसरी बार सरकार बनने पर हलके की जनता का आभार व धन्यवाद करने के लिए नई अनाज मंडी इंद्री में एक रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर की रैली में हलके के जो विकास कार्य रह गए हैं, उनके साथ-साथ जो अधूरे विकास कार्य हैं उनको पूरा करने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी। उन्होंने हलके की जनता का आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के विचार सुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि भाजपा सरकार की सोच और कार्यशैली अन्य राजनीतिक दलों से भिन्न है। भाजपा व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की इसी सोच के चलते देश का नाम विश्व पटेल पर चमका है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार की सोच भी इसी प्रकार की है कि प्रदेश के हर वर्ग के हित को ध्यान में रखा जाए और किसी भी वर्ग के साथ अन्याय न होगा। आज भाजपा की इसी सोच और नीतियों के कारण प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि सभी वर्गों के साथ-साथ किसान व कैमेरा वर्ग के हित में भी अनेकों योजनाएं सरकार द्वारा चलाई गई है। भाजपा ने अपने शासनकाल के 10 वर्षों में व्यवस्था परिवर्तन का कार्य किया है।

इसी व्यवस्था परिवर्तन के कारण आज प्रदेश के लोगों को सभी योजनाओं का लाभ उनके घर द्वार पर ही मिल रहा है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed