{"_id":"65d2775aa7b54ab41f0f7308","slug":"will-get-employment-after-imt-vinod-sharma-karnal-news-c-36-1-amb1003-118584-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमटी लगने के बाद मिलेगा रोजगार : विनोद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमटी लगने के बाद मिलेगा रोजगार : विनोद शर्मा
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने रविवार को शहर में आयोजित कार्यक्रम में साइकिल वितरित की
अंबाला सिटी। पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा रविवार को शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में पहुंचे। यह कार्यक्रम शहर के कृपाल आश्रम गीता नगरी, बलदेव नगर, करतार नगर, आशा सिंह गार्डन में आयोजित किए।
इस दौरान साइकिल वितरित किए गए। इस मौके पर विनोद शर्मा ने कहा कि एक बच्चे को शिक्षित करने पर परिवार की पूरी ताकत लगी होती है और परिवार को उम्मीद होती है कि बच्चा पढ़ लिखकर नौकरी करेंगे। उन्होंने कहा कि जब पढ़ लिखने के बाद भी नौकरी नहीं मिलती तो परिवार के साथ साथ कई सालों तक पढ़ाई करने वाले बच्चों का भी मनोबल गिर जाता है। शर्मा ने कहा कि यदि वर्ष 2009 में अंबाला में आईएमटी लग चुकी होती तो निश्चित तौर पर अंबाला के अभी तक हजारों युवाओं को रोजगार मिल चुका होता।
उन्होंने कहा कि अंबाला और रोहतक में एक साथ आईएमटी पास हुआ था और वर्तमान में रोहतक में करीब 50 हजार युवाओं को रोजगार मिल चुका है और ऐसे में यदि अंबाला में आईएमटी लग चुका होता तो अंबाला के करीब 20 हजार युवाओं के पास आज रोजगार होता। उन्होंने कार्यक्रम में 11वीं व 12वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को साइकिल वितरित की। इस अवसर पर पार्षद फकीरचंद, पूर्व पार्षद गोबिंद सिंह, पार्षद राजेंद्र कौर, पार्षद सरदुल सिंह, पार्षद राकेश सिंगला, पूर्व पार्षद बृजलाल सिंगला, पूर्व सरपंच मदनमोहन घेल व अन्य मौजूद रहे।