फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Wife and her lover arrested in husband murder

पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
Wife and her lover arrested in husband murder
सोमनाथ की हत्यारोपी पत्नी नेहा, उसके प्रेमी बिल्लू और साथी शुभम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तीनों आरोपियों को असंध कोर्ट में पेशकर रिमांड हासिल करने का प्रयास करेगी। पुलिस की जांच में परिजनों के सामने हत्यारोपी पत्नी का कबूलनामा सच साबित हुआ है। घटना के दिन की सीसीटीवी जांच के दौरान मृतक के शव को बाइक पर ले जाते आरोपी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कमलदीप सिंह ने बताया कि वार्ड-10 निवासी सोमनाथ की हत्या करवाने वाली उसकी पत्नी नेहा शर्मा और उसके प्रेमी बिल्लू तथा साथी शुभम को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से काबू कर लिया है। पुलिस तीनों को कोर्ट में पेशकर रिमांड हासिल करेगी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि सोमनाथ अपने पत्नी नेहा को शराब पीकर पीटता था। इससे परेशान होकर वह 6 माह से अपने पड़ोसी बिल्लू से प्रेम करने लगी थी। इसके बाद उसने प्रेमी बिल्लू के साथ मिलकर सोमनाथ की हत्या की साजिश रची थी। इसी के चलते नेहा, बिल्लू और शुभम ने 21 फरवरी की रात को 8 बजे बिल्लू के घर पर गला दबाकर सोमनाथ की हत्या कर दी। रात को ही आरोपी बिल्लू और शुभम एक बोरी में मृतक के शव को डालकर पानीपत जिले के गांव उरलाना के गुरुद्वारा के पास फेंक आए थे, ताकि किसी को असंध में हत्या के बारे में पता न लग पाए। नेहा के कबूलनामे के बाद पुलिस ने उस दिन के सीसीटीवी की भी पड़ताल की, जिसमें दो आरोपी शव को बोरे में ले जाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed