{"_id":"677aeede831eb2b956066a56","slug":"who-says-god-doesnt-come-karnal-news-c-18-knl1008-553893-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कौन कहता है भगवान आते नहीं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कौन कहता है भगवान आते नहीं...
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। श्रीराम मंदिर सेक्टर आठ में श्रद्धालुओं ने भोले बाबा का अभिषेक किया। पंडित अनिल हरीश शास्त्री ने मंत्र उच्चारण से दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से स्नान करवा नर्मदेश्वर महाराज जी को फूलों से शृंगार किया। इस मौके पर कई लोगों ने भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु झूमते रहे।
इस दौरान चंद्र बत्रा ने भजन गाया कि, कौन कहता है भगवान आते नहीं, हम मीरा की तरह उसे बुलाते नहीं, कौन कहता है भगवान खाते नहीं हम उसे शबरी की तरह खिलाते नहीं...। अर्चना ठक्कर ने कोई जांदा है मथुरा काशी आपा लबया है कैलाश द वासी नैन मेरे दर्शन तेरे... भजन गाया। मुरारी बत्रा ने ढाई सेरयांरिया की भावपूर्ण कथा सुनाई और बताया कि भगवान भोले भाव से आसानी से मिल जाते हैं। श्री सुंदरकांड का पाठ बड़े भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वेश डाटा, वेद दुआ, संतोष डाटा, चंद्र अरोड़ा, चरणजीत अरोड़ा, सीमा बंसल, रविंद्र तनेजा, पवन तनेजा, सुषमा दमीजा और रेनू तनेजा के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।