फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   White coat ceremony at Kalpana Chawla Government Medical College in Karnal on 14th, preparations complete

Karnal: कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में वाइट कोट सेरेमनी 14 को, तैयारियां पूरी

Sat, 12 Oct 2024 01:34 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 12 Oct 2024 01:34 PM IST
सार

कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. एमके गर्ग शिरकत करेंगे। केसीजीएमसी करनाल के डिप्टी डीन डॉ. गौरव कांबोज ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में वाइट कोट सेरेमनी आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
White coat ceremony at Kalpana Chawla Government Medical College in Karnal on 14th, preparations complete
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज - फोटो : संवाद

विस्तार

कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज (केसीजीएमसी) में 14 अक्तूबर को वाइट कोट सेरेमनी (डब्ल्यूसीसी)आयोजित की जाएगी। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज का डीन कार्यालय पिछले करीब 15 दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ है। सेरेमनी की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस बार वाइट कोट सेरेमनी में एमबीबीएस 2024-25 बैच के 112 विद्यार्थी व उनके अभिभावक शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. एमके गर्ग शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


केसीजीएमसी करनाल के डिप्टी डीन डॉ. गौरव कांबोज ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में वाइट कोट सेरेमनी आयोजित की जाएगी। इसमें बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस) के आठवें बैच में अब तक दाखिला ले चुके 112 विद्यार्थी व उनके अभिभावक शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि वाइट कोट सेरेमनी का मुख्य उद्देश्य मेडिकल और स्वास्थ्य-संबंधी क्षेत्रों में नए स्नातकों का स्वागत करना और उनके मेडिकल पेशे में प्रवेश का प्रतीक बनाना है।
विज्ञापन


इस समारोह में मेडिकल छात्रों को सफेद कोट पहनाया जाता है और उन्हें हिप्पोक्रेटिक शपथ पढ़ाई जाती है। यह समारोह छात्रों के डॉक्टर बनने की यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है। इस समारोह के माध्यम से छात्रों को चिकित्सा पेशे के पेशेवर मानकों और जिम्मेदारियों को स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया जाता है। कार्यक्रम में एकेडमी डीन डॉ. ज्योति सेठी, स्टूडेंट वेलफेयर डीन डॉ. रिचा कंसल सहित एनाटॉमी, फिजियोलॉजी व बायोकेमेस्ट्री विभागाध्यक्ष व प्रोफेसर शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है हिप्पोक्रेटिक शपथ
हिप्पोक्रेटिक शपथ ऐतिहासिक रूप से चिकित्सकों द्वारा ली गई नैतिकता की शपथ है। यह यूनानी चिकित्सा ग्रंथों में सबसे व्यापक रूप से ज्ञात ग्रंथों में से एक है। अपने मूल रूप में विशिष्ट नैतिक मानकों को बनाए रखने के लिए एक नए चिकित्सक को कई उपचार देवताओं की शपथ लेने की आवश्यकता होती है।

मेडिकल कॉलेज में चल रहे ये कोर्स
एमबीबीएस
एमडी व एमएस- एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकोलॉजी व फोरेंसिक मेडिसिन।
डीएनबी- मेडिसिन, सर्जरी, ऐनेस्थिसिया, ओबीजी और ऑर्थो।
पैरा मेडिकल कोर्स- बीएससी एमएलटी, ऑप्टोमेट्री, ओटी, रेडियोग्राफी, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, बीपीटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed