फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   When they arrived to install the pillars, a dispute arose again, and based on the report, agreement was reached on joint marking.

Karnal News: पिलर लगाने पहुंचे तो फिर हुआ विवाद, रिपोर्ट के आधार पर संयुक्त निशानदेही पर सहमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
When they arrived to install the pillars, a dispute arose again, and based on the report, agreement was reached on joint marking.
सीमा विवाद को लेकर बात करते अधिकारी स्वयं
घरौंडा। यमुना नदी के पुल के साथ लगते एक रास्ते को लेकर हरियाणा व उत्तर प्रदेश के प्रशासन के मंगलवार को फिर विवाद हुआ। इधर करनाल और उधर से झिंझाना के प्रशासनिक अधिकारियों के बीच करीब 3 घंटे तक वार्ता चली। इसके बाद यह सहमति बनी कि सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के आधार पर संयुक्त निशानदेही कराई जाएगी।
विज्ञापन

हुआ यूं कि मंगलवार को करनाल प्रशासन की ओर से एक बार फिर यमुना नदी में पिलर लगाने का प्रयास किया गया। जिसकी सूचना पर उत्तर प्रदेश की तरफ से अधिकारी पहुंच गए। लेकिन बैठक में इस बार भी सहमति नहीं बन पाई। तीन दिन पहले भी विवाद हो गया था। पुल के साथ लगते जिस रास्ते को लेकर विवाद है, यहां उत्तर प्रदेश के रेत खनन ठेकेदार आवाजाही करते हैं। हरियाणा की तरफ से अधिकारियों का कहना है कि यह रास्ता हरियाणा में पड़ता है लेकिन उत्तर प्रदेश प्रशासन का कहना कि है उत्तर प्रदेश की सीमा के अंदर पड़ता है।
विज्ञापन


मंगलवार को हरियाणा प्रशासन की ओर से डीएसपी मनोज कुमार, तहसीलदार अरविंद यादव, करनाल निरीक्षक गौरव कुमार आदि पिलर लगाने के लिए पहुंचे थे। सूचना पर यूपी प्रशासन की ओर से एसडीएम झिंझाना, एसएचओ झिंझाना निरीक्षक वीरेंद्र कसाना दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों राज्यों के प्रशासन के बीच कई घंटे तक बातचीत चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed