फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   when there was a hardle in illegle relationship the aunt was killed

प्रेम प्रसंग के कारण भतीजे ने गंडासी से कर दी अपनी ही चाची की हत्या बीती 10 सितंबर को अपने भतीजे के साथ पशु चराने गई थी महिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
when there was a hardle in illegle relationship the aunt was killed
अवैध संबंध में रोड़ा बन रही चाची को भतीजे ने गंडासी से मार डाला। इसके बाद उसे जंगल में पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया। एक सप्ताह की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने हत्यारोपी भतीजे को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला की पुत्रवधू से हत्यारोपी का अवैध संबंध था, जिसके बारे में महिला को पता चल गया था। यही कारण है कि हत्यारोपी ने महिला को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन

बीती 10 सितंबर को वार्ड-10 की रहने वाली तारो बाई-63 अपने भतीजे श्यामदास के साथ पशु चराने के लिए गई थी। देर शाम महिला नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। अगले दिन महिला का शव जंगल के अंदर पानी के गड्ढे से बरामद किया गया था। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी श्यामदास का मृतक महिला की पुत्रवधू से अवैध संबंध था। यही नहीं मृतक महिला ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में भी देख लिया था। साथ ही श्यामदास को कड़ी हिदायत भी दी थी। इसी बात को लेकर श्यामदास चाची से रंजिश रखता था। यही कारण है कि वह साजिश के तहत महिला के साथ पशु चराने जंगल की ओर गया और वहां गंडासी से उसके सिर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गंडासी भी बरामद कर लिया है। मामले में इंद्री थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि महिला तारो बाई की हत्या उसके भतीजे श्यामदास ने सिर में गंडासी से हमला कर की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ससुर की हत्या में भी आरोपी जा चुका है जेल
पुलिस के अनुसार आरोपी श्यामदास ने कुछ वर्ष पहले ससुर की भी हत्या की थी। इस मामले में पानीपत पुलिस ने मामला दर्ज किया था। ससुर की हत्या के आरोप में भी आरोपी श्यामदास करीब डेढ़ से दो वर्ष जेल काट चुका है। इसके बाद आरोपी की दूसरी शादी मृतक महिला के परिजनों ने ही करवाई थी, इसलिए हत्यारोपी महिला के घर आने जाने लगा। पुत्रवधू से अवैध संबंध की जानकारी होने पर महिला ने आवाजाही पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद श्यामदास ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed