फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   When the clerks were stopped from going to the CM residence, they surrounded the DC residence.

Karnal News: लिपिकों को सीएम आवास जाने से रोका तो डीसी आवास का किया घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
When the clerks were stopped from going to the CM residence, they surrounded the DC residence.
- चार घंटे तक दिया धरना, वेतन बढ़ोतरी है मुख्य मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। प्रदेशभर के लिपिकों ने मूल वेतन 35400 करने की मांग को लेकर सेक्टर-12 फव्वारा पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले जैसे ही मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया तो पुलिस ने उन्हें माल रोड पर रोक लिया। इसके बाद लिपिकों ने उपायुक्त आवास का घेराव कर चार घंटे तक प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी बीच सड़क पर ही लेट गए। माल रोड पर यातायात को प्रभावित देख पुलिस की ओर से रूट डायवर्ट किया गया। कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस की ओर से अपनी गाड़ियों में बैठाकर मुख्यमंत्री आवास ले जाया गया। इसके बाद कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल सीएम आवास पर वार्ता के लिए देर शाम तक डटा रहा।
विज्ञापन

लिपिकों का कहना है कि 15 अगस्त 2023 को पूर्व मुख्यमंत्री और सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल के बीच 35 दिन के कार्य दिवस व सात दिन के अर्जित अवकाश को काटने के समझौते और कार्य समीक्षा अनुसार एक जनवरी 2016 से वेतन 35400 करने को लेकर वार्ता हुई थी। उस दौरान मुख्यमंत्री की ओर से सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया गया था। करीब एक साल बीत जाने के बाद भी सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने कहा कि यदि जल्द उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन उग्र रूप धारण कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिपिकों को मुख्यमंत्री ने बुधवार का दिया समय

प्रदेशभर के लिपिकों के प्रदर्शन को उग्र होता देख मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को बुधवार को वार्ता का समय दिया। इसके बाद माल रोड पर डटे कर्मचारी वहां से हटे। कर्मचारियों का कहना है कि यदि बुधवार को उनकी 35400 बेसिक वेतन की मांग पूरी नहीं होती है तो उनका प्रदर्शन तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed