फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   When stopped for abusing a woman, the confectioner was stabbed to death

Karnal News: महिला से गालीगलौज करने पर रोका तो हलवाई की चाकू घोंपकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
When stopped for abusing a woman, the confectioner was stabbed to death
महिला से गालीगलौज करने पर रोका तो हलवाई की चाकू घोंपकर हत्या
- वकीलपुरा में देर रात अपने घर जा रहा था दिनेश, आरोपियों ने सीसीटीवी तोड़ने का किया प्रयास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सदर बाजार स्थित वकीलपुरा में देर रात एक हलवाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि गली में कुछ लोग एक महिला को गालियां दे रहे थे, उसने इसका विरोध किया और कहा कि सुबह होने पर बात करके मामला सुलझा लेना। यह सुनते ही आरोपियों ने चाकू से वारकर उसकी हत्या कर दी।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। इसके बाद डायल 112 की टीम उसे अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिटी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है और दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वकीलपुरा निवासी पूनम ने बताया कि रात को करीब 12 बजे के आसपास आरोपी वकील, सौरभ व दो अन्य युवक उनके घर पर आकर उसके बेटे व उसे गालियां दे रहे थे। उनके हाथ में चाकू था। इसी दौरान 45 वर्षीय दिनेश व दो अन्य लोग वहां से अपने घर की ओर जा रहे थे। आरोपियों को गालियां देता देख दिनेश ने उन्हें कहा कि महिला के साथ ऐसा व्यवहार न करें, सुबह बात कर लेना। इतना सुनते ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। दिनेश अपने घर की तरफ भागने लगा तो आरोपियों ने उसका पीछा कर चाकू से कई वार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में भी यह वारदात कैद हो चुकी है। आरोपी ने सीसीटीवी भी तोड़ने की कोशिश की है। इसके बाद किसी ने दिनेश के घर पर वारदात की जानकारी दी। क्योंकि दिनेश का घर कुछ दूरी पर था। उसका लड़का व पत्नी मौके पर पहुंचे तो दिनेश खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गई मगर उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद सुबह सदर बाजार चौकी में परिजनों सहित कॉलोनी के लोग एकत्रित हुए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। मृतक दिनेश के दो बच्चे हैं। वह परिवार में इकलौता कमाने वाला था। अब परिवार के लिए रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

दिनेश की चाकू घोंपकर हत्या की गई है। शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है।
- विकास कुमार, सदर बाजार चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed