फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   When money was not given to go to Haridwar, he committed suicide by jumping in front of a train.

Karnal News: हरिद्वार जाने के लिए रुपये नहीं दिए तो ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
When money was not given to go to Haridwar, he committed suicide by jumping in front of a train.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। एक युवक को हरिद्वार जाने के लिए घरवालों ने रुपये नहीं दिए तो उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जीआरपी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। युवक रमनदीप सिंह (20) बसताड़ा गांव का रहने वाला था। युवक के मामा बलिंद्र ने बताया कि रमनदीप इकलौता बेटा था। वह मजदूरी करता था। उसके पिता नरेंद्र की करीब 10 साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी।

घर में उसकी मां, दादा-दादी और छोटी बहन व पत्नी है। एक साल पहले ही रमनदीप की शादी हुई है। जीआरपी थाना जांच अधिकारी महेंद्र ने बताया कि परिजनों के अनुसार रमनदीप रात को ही हरिद्वार जाना चाहता था। घरवालों ने कहा था कि वह सुबह चला जाएगा लेकिन वह नहीं माना और घर से चला गया। वह उसकी तलाश कर रहे थे। महेंद्र ने बताया कि रमनदीप ने रसीना रेलवे फाटक के समीप ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। जब वह मौके पर पहुंचा तो रमनदीप के पास मोबाइल था। उस मोबाइल से परिजनों का नंबर निकालकर उन्हें सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed