फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Wheat procurement will begin in the mandis from April 1

Karnal News: मंडियों में एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement will begin in the mandis from April 1
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी। इसकी व्यवस्थाओं के बारे में सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त यश जालुका ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें निर्देश दिए गए कि रबी सीजन की फसलों की खरीद को लेकर सभी अनाज मंडियों में समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जाएं।
सभी सचिवों को तैयारियां पूर्ण कर लेने का प्रमाणपत्र भी देना होगा। फसलों के उठान में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। यदि ट्रांसपोर्टर तीन घंटे के भीतर निर्धारित समय पर गाड़ी उपलब्ध नहीं कराएगा तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। गेहूं खरीद का भुगतान सीधे किसानों के खाते में किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को लघु सचिवालय में रबी सीजन के दौरान फसलों की खरीद से संबंधित प्रबंधों की समीक्षा करते हुए एडीसी ने सरकारी खरीद एजेंसी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड तथा हरियाणा वेयर हाउस कॉर्पोरेशन के प्रतिनिधियों और अनाज मंडियों के मंडी सचिवों से उनकी तैयारी की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी सचिवों को निर्देश दिए कि वे समय रहते अपनी-अपनी अनाज मंडियों में सीसीटीवी कैमरे, बिजली की व्यवस्था, पीने के पानी के लिए वाटर कूलर, साफ-सुथरे शौचालय, किसानों व श्रमिकों की सुविधा के लिए शेड की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। गेट पास को लेकर पर्याप्त मात्रा में कम्प्यूटर, स्कैनर और कम्प्यूटर ऑपरेटर अवश्य हों, अगर कहीं कम्प्यूटर व स्कैनर की कमी है तो तुरंत खरीदें।
खरीद एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में बारदाना व तिरपाल की उपलब्धता हो तथा नमी मापक मशीन भी पर्याप्त मात्रा में हों। विशेषतौर पर ओपन स्पेस में स्टोर की जाने वाले गेहूं के लिए तिरपाल, अग्रिशामक यंत्र, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था वहां पर भी करवाई जाए।
उन्होंने कहा कि खरीद एजेंसियां स्टोरेज प्लान दें। सभी मंडी सचिव अनाज मंडियों में फसल खरीद की तैयारियों से सबंधित प्रमाण-पत्र देना सुनिश्चित करेंगे, यदि इसके बावजूद भी कहीं तैयारियों में कमी नजर आई तो संबंधित सचिव के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
मंडियों में साफ-सफाई का समुचित प्रबंध किया जाए। सडक़ों की मरम्मत कार्य पूरा करवा लिया जाए ताकि किसानों को मंडियों में अपनी फसल लाने में असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने एसडीएम को भी निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित अनाज मंडियों में तैयारियों को लेकर निरीक्षण करें। इसके अलावा किसान यूनियन व किसान क्लबों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग करें और उन्हें जागरूक करें कि गेट पास के अनुसार ही अपनी फसल को सुखाकर मंडियों में लेकर आएं ताकि उन्हें फसल बेचने में असुविधा न हो।
हर मंडी में गठित हो शिकायत समिति : अतिरिक्त उपायुक्त यश जालुका ने अनाज मंडी सचिवों को निर्देश दिए कि वे रबी सीजन में फसलों की खरीद के लिए मंडीवार शिकायत समिति (ग्रीवेंसिज कमेटी) का गठन करें।

वाइस चेयरमैन ने किया मंडी का निरीक्षण : इंद्री। स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने इंद्री अनाज मंडी का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मंडी अधिकारियों के साथ बैठक करके गेहूं खरीद की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए।
उन्होंने मंडी में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए साथ ही बिजली, पानी आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed