फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Wheat procurement did not start in the district, officers took stock

करनाल में शुरू नहीं हुई गेहूं खरीद: अफसरों ने लिया जायजा, मंडियों में बारदाना भी नहीं पहुंचा

Tue, 04 Apr 2023 09:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Apr 2023 09:52 AM IST
सार

गेहूं में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण तीसरे दिन भी नई अनाज मंडी में सरकारी खरीद नहीं हो सकी। एसडीएम अदिति ने नई अनाज मंडी का दौरा कर अधिकारियों को खरीद सुनिश्चित करने को कहा है। सोमवार को एसडीएम आदिति ने नई अनाज मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
Wheat procurement did not start in the district, officers took stock
करनाल अनाज मंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीसरे दिन भी अनाज मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो सकी है। कई अनाज मंडियों में अभी तक बारदाना भी नहीं पहुंचा है। खरीद एजेंसियां मंडियों में सक्रिय तो दिखीं, लेकिन गेहूं में नमी अधिक बताकर खरीद नहीं की गई। इस दौरान एसडीएम आयुष सिन्हा, अदिति व चीनी मिल की प्रबंध निदेशक डॉ.पूजा भारती सहित कई अधिकारियों ने मंडियों का दौरा किया।

विज्ञापन


रविवार और सोमवार को धूप निकली
साथ ही एजेंसियों से खरीद सुनिश्चित करने को कहा है। गेहूं की ढेरियों पर यंत्र से अपने सामने नमी भी चेक कराया। इधर, करनाल मंडी के आढ़तियों की बैठक हुई, जिसमें हैफेड व खाद्य आपूर्ति विभाग की खरीदारी के लिए आढ़तियों की दुकानों को बांट दिया गया। पिछले सप्ताह हुई बारिश से गेहूं की फसल में नमी बढ़ गई है, हालांकि रविवार और सोमवार को धूप निकली।
विज्ञापन


लाइन में औसतन 20 दुकानें
ऐसे में जो किसान जिले की विभिन्न मंडियों में गेहूं लेकर पहुंचे थे, वह सुखाते नजर आए। वहीं करनाल में नई पंचायत आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान रजनीश चौधरी की अध्यक्षता में बैठक दुकान संख्या 322 पर हुई, जिसमें खरीद कर रही दोनों एजेंसियों में कोई मनमुटाव न हो, इसके लिए चर्चा की गई। प्रधान ने बताया कि मंडी में दुकानों की करीब 16 लाइनें हैं, प्रत्येक लाइन में औसतन 20 दुकानें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैफेड व खाद्य आपूर्ति को आठ-आठ लाइनों में बांट दिया गया है, जिसमें अब दोनों एजेंसियां रोज खरीद कर सकेंगी। रजनीश चौधरी ने बताया कि मंडी में अभी बारदाना नहीं आया है लेकिन एजेंसियों से बात हो गई है, मंगलवार से बारदाना आढ़तियों तक पहुंचना शुरू हो जाएगा। गेहूं में नमी अधिक होने के कारण आज भी खरीद नहीं हो सकी। हालांकि सोमवार तो करीब 15 किसान गेहूं लेकर पहुंचे। इधर, डीएफएससी अनिल कालरा और हैफेड के जिला प्रबंधक उधम सिंह ने बताया कि सोमवार को भी नमी की अधिकता के कारण गेहूं की खरीद नहीं हो सकी है।

अफसरों ने नापी नमी, नहीं हुई खरीद

अनाज मंडी निसिंग में गेहूं की ढेरिया आने पर सोमवार को सहकारी चीनी मिल करनाल की प्रबंध निदेशक डॉ.पूजा भारती व नायब तहसीलदार सागरमल शाम को मंडी का निरीक्षण किया। तीन ढेरियो व अन्य व्यवस्थाओं को चेक किया। एमडी डॉ.पूजा भारती ने आढ़तियों की दुकानों पर जाकर गेहूं की ढेरियों की मशीन द्वारा नमी को चेक कराया। आढ़तियों, व्यापारियों, किसानों,व मजदूरों के साथ बातचीत के दौरान उनकी समस्याएं भी जानीं।

भरोसा दिया कि किसी को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। गेहूं की फसल की कटाई शुरू हो गई है। सोमवार को अनाज मंडी में किसानों द्वारा तीन ढेरियां लाई गईं। जो कि करीब 125 क्विंटल के करीब गेहूं मंडी में पहुंची।गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। मंडी सचिव बलवान सिंह ने कहा कि मंडी में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान सूखी हुई फसल लेकर मंडी में पहुंचे ताकि गेहूं में नमी की मात्रा अधिक न हो। है।

एसडीएम ने किया मंडी का निरीक्षण

गेहूं में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण तीसरे दिन भी नई अनाज मंडी में सरकारी खरीद नहीं हो सकी। एसडीएम अदिति ने नई अनाज मंडी का दौरा कर अधिकारियों को खरीद सुनिश्चित करने को कहा है। सोमवार को एसडीएम आदिति ने नई अनाज मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडी कमेटी कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। खरीद एजेंसी व ट्रांसपोर्टरों से बातचीत कर दिशा निर्देश दिए कि सीजन में उनके ट्रक मंडी में होने चाहिए और सही समय पर लिफ्टिंग होनी चाहिए। एसडीएम ने मंडी का दौरा कर मंडी में आई कुछ गेहूं की ढेरियों की नमी की मात्रा चेक की। एसडीएम ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मंडियों में एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू कर दी है, लेकिन गेहूं में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण अभी तक भी सरकारी खरीद नहीं की जा सकी है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed