{"_id":"5dbb91198ebc3e939d46c705","slug":"wheat-karnal-news-knl101602185","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से नहीं आया कोई खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से नहीं आया कोई खरीदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम के आदेश के तीसरे दिने भी अनाज मंडी में सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई। किसान अनाज मंडी में धान लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन धान को खरीदने वाला कोई नहीं आ रहा है। हालांकि, बारिक धान की खरीद राइस मिलर्स ने शुरू कर दी है, लेकिन इसके भी अच्छे रेट नहीं मिल रहे हैं। सरकारी खरीद न होने से किसानों में सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। भाजपा के विधायक किसानों को आश्वासन दे रहे हैं कि जल्द धान की खरीद शुरू की जायेगी। वहीं विपक्ष के विधायक का कहना है अब तो किसानों के साथ धरने पर बैठने की जरूरत है। ऐसे में किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि खरीद बंद होने के कारण राइस मिलर्स किसानों से औने-पौने दामों में खरीद रहे हैं।
औने-पौने दामों में खरीद रहे हैं राइस मिलर्स धान
सरकारी खरीद बंद होने के कारण राइस मिलर्स किसानों की धान को औने-पौने दामों में खरीद रहे हैं। किसानों को मजबूरी में धान बेचनी पड़ रही है। वहीं बारिक धान को लेकर भी किसानों के साथ उचित दाम नहीं मिल रहा है। मंडी में 1121 किस्म का धान 2100 से 2700 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है, जबकि पिछली बार इसका रेट ज्यादा था। इसके अलावा, जो आढ़ती व मिलर्स प्राइवेट तौर पर पीआर धान खरीद रहे हैं, उसका रेट भी सरकारी से कम दिया जा रहा है।
किसानों के साथ धरने पर बैठने की जरूरत : गोगी
सरकार असंध की जनता के साथ भेदभाव कर रही है। धान की खरीद को लेकर वह डीसी से भी मिले थे उन्होंने भी आश्वासन दिया था लेकिन खरीद शुरू नहीं हुई, सीएम ने भी कहा था कि किसानों का एक एक दाना खरीदा जायेगा लेकिन किसान को अनाज मंडी में परेशानी ही झेलनी पड़ रही है। सरकार किसानों के सबर का इम्तहान ले रही है। मैं किसानों के साथ हूं अब बस किसानों के साथ धरने पर बैठने की जरूरत है। तभी सरकार खरीद शुरू करेगी। - शमशेर सिंह गोगी, असंध विधायक।
विज्ञापन
सीएम ने पहले ही कह दिया है कि किसानों का एक एक दाना खरीदा जायेगा। किसानों की धान खरीदने के लिये प्रक्रिया चली हुई है। जल्द ही खरीद शुरू की जायेगी। इसको लेकर मंडी के अधिकारियों से भी बातचीत जारी है। किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। - हरविंद्र कल्याण, घरौंडा विधायक।