फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   What will happen if the demands aren't met? MLA Jamba says, "If the Pradhan asks, I will resign today."

Karnal News: मांग नहीं मानी तो क्या करेंगे... विधायक जांबा बोले- प्रधान कहें तो आज दे दूंगा इस्तीफा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
What will happen if the demands aren't met? MLA Jamba says, "If the Pradhan asks, I will resign today."
बैठक में विचार रखते विधायक सतपाल जांबा। संवाद
करनाल। हर्ष-बीरबल मुठभेड़ प्रकरण में बुधवार को हुई रोड़ समाज की बैठक में कमेटी सदस्य ने पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा को कहा कि अगर सरकार हमारी मांगें नहीं मानती तो क्या आप इस्तीफा दे देंगे। विधायक बोले, प्रधान कहेगा तो आज ही पद से इस्तीफा दे दूंगा लेकिन तुम्हारे कहने से नहीं दूंगा।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे तक रोड़ भवन में बैठक चली। इसमें कमेटी में शामिल 101 सदस्य प्रदेशभर से पहुंचे। अखिल भारतीय रोड़ महासभा के प्रधान बलकार सिंह ने कहा कि हम सरकार के सामने अपनी मांगें रख रहे हैं और पर्याप्त समय भी दे रहे हैं। सरकार गंभीरता से बात को ले रही है, उम्मीद है उनके पक्ष में फैसला आएगा। पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि वह सरकार तक समाज की हर बात को पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

सदस्य परमजीत ने कहा कि चुनाव में बिरादरी ने 90 प्रतिशत वोट भाजपा को दिए। विधानसभा में हमारे विधायक बैठे हैं, उन पर गर्व है। भाजपा सरकार सच्चाई को ऊपर लाएगी। विधायक जांबा से प्रार्थना है कि सदन में आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने विधायक की बात भी नहीं मानी तो भाजपा का विरोध करें। हम आपको विधायक दोबारा चुन लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्य इंद्र सिंह ने कहा कि हमारी मांगें नहीं मानी तो बायकॉट किया जाएगा। सदस्य शमशेर सिंह ने कहा कि किसी भी दल का आदमी है, वो यहां भाईचारे में आए, नेता बनकर न आए। भाईचारे और समाज के लिए सभी एकजुट हैं। एडवोकेट अंशुल चौधरी ने भी विचार रखे।

नीलोखेड़ी विधायक ने जनभावनाओं को कुचला
पत्रकारों से बातचीत में प्रधान बलकार सिंह ने कहा कि नीलोखेड़ी में मुख्यमंत्री की रैली क्यों स्थगित हुई, इस पर सरकार जाने, उन्हें ज्यादा पता है। हो सकता है अल्टीमेटम के भय में रद्द की हो लेकिन नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने रैली का आयोजन रखकर समाज की जनभावनाओं को कुचलने का काम किया है। हर्ष नीलोखेड़ी के गांव का ही रहने वाला था। विधायक को वैसे ही रैली नहीं रखनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि समाज के सोशल मीडिया पेज ब्लॉक हो रहे हैं, सरकार से मांग है कि ऐसा रवैया न अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed