{"_id":"66b17b225b664a4fbb01ba09","slug":"what-happened-to-your-promise-that-oath-that-intention-karnal-news-c-18-knl1008-446054-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: क्या हुआ तेरा वादा वो कसम वो इरादा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: क्या हुआ तेरा वादा वो कसम वो इरादा...
विज्ञापन
- अटल पार्क में हुआ आपका अपना मंच सांस्कृतिक कार्यक्रम
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सार्थक सांस्कृतिक संघ की ओर से अटल पार्क में आपका अपना मंच सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खुले मंच पर शहर भर से 78 प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी। शुरुआत में पंकज शर्मा ने ''इक अजनबी हसीना से मुलाकात हो गई'',''क्या हुआ तेरा वादा वो कसम वो इरादा...'' गाकर समां बांध दिया।
विनोद शर्मा ने ''तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल है'' व ''किसी बात से मैं किसी से खफा हूं'' के गीतों से दर्शकों को जोड़े रखा। बलवंत सिंह की रागनी.. बुझोगे बात मेरी मैं जिंदगी से तंग आ गया... को दशकों ने खूब सराहा। काव्या, दिवांशी, परीशा, नीतीश, ओमशी, गरिमा, रिया, तक्ष और यशवी ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।
इसके अलावा मनी, यज्ञ, कोमल, हरजिंदर कंग, हरीश कौशिक और कुलदीप राणा ने गायन की प्रस्तुति दी। संघ के अध्यक्ष संजीव लखन पाल ने बताया कि अगले सप्ताह से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे। इस अवसर पर सार्थक के मेघराज लूथरा, सुरेंद्र भल्ला और सतपाल मौजूद रहे। ब्यूरो