फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Western disturbance becomes active, weather pattern will change

Karnal News: पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय बदलेगा मौसम का मिजाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Western disturbance becomes active, weather pattern will change
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का आंशिक प्रभाव दिखा, जिसके कारण वीरवार को हल्के बादलों का आवागमन रहा।
परिणाम ये रहा कि अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई, वहीं न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार से तापमान में कुछ और गिरावट महसूस की जा सकती है। जो गेहूं की फसल के लिए बेहद लाभदायक है। लेकिन गेहूं की फसल में सिंचाई करते समय ध्यान रखें कि आगामी दो तीन दिनों में मध्यम से तेज गति की हवाएं चल सकती हैं।
29 व 30 मार्च को बादल छाने की संभावना है। कई दिनों से मौसम लगातार खुश्क है और अभी दो अप्रैल तक मौसम खुश्क रहने की ही संभावना है। हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ 26 मार्च की रात्रि को सक्रिय हुआ था, जिसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में मौसम बदला लेकिन उसके असर से हवाओं में मैदानी क्षेत्रों में नमी बढ़ी।
विज्ञापन

आंशिक तौर पर आसमान पर बादलों का आनाजाना भी हुआ। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में वीरवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार को 36 डिग्री सेल्सियस रहा था, वहीं अधिकतम तापमान 14.6 से बढ़कर 17.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार राज्य में मौसम आमतौर पर दो अप्रैल तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना से हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है जिससे विशेषकर दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
इस दौरान 29 व 30 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ने व आंशिक बादल आने की संभावना है परंतु बाद में मौसम साफ व खुश्क संभावित है।

भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि बढ़ते तापमान पर असर अब गेहूं की फसल पर कुछ खास नहीं होगा लेकिन लू प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed