फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Welcome to the winning players of MP sports competition

Karnal News: सांसद खेल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Welcome to the winning players of MP sports competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मूनक। सांसद खेल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में विजेता महिला टीम का आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा पहुंचने पर स्वागत किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता का यह फाइनल मुकाबला कर्ण स्टेडियम में रविवार को आयोजित हुआ था। इस मुकाबले में गुरुकुल की टीम ने पानीपत के आटा गांव की टीम को दो अंकों से हरा दिया। करनाल की टीम ने 26 व पानीपत की टीम ने 24 अंक हासिल किए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को करनाल लोकसभा के सांसद व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने 51 हजार रुपये नकद, ट्रॉफी और स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया।

दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को नकद 31 हजार, ट्रॉफी व कांस्य पदक दिया गया। तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम के खिलाड़ियों को 21 हजार रुपये नकद, ट्रॉफी और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। विजेता खिलाड़ियों को गुरुकुल प्रबंधन समिति के प्रधान सुखबीर सिंह मान, उप प्रधान भूपेंद्र सिंह, सचिव ओम प्रकाश, पूर्व प्रधान दिलीप सिंह, कार्यकारिणी समिति के सदस्य मेहर सिंह, राम सिंह, महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर संदीप कंधवाल, प्रधानाचार्य गुरप्रीत कौर और कबड्डी कोच राज कुमार, रेनू व सोनिया ने प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed