फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Welcome to the Prabhatpheris at Gurdwara Shri Sukhmani Sahib

Karnal News: गुरुद्वारा श्री सुखमणि साहिब में प्रभातफेरियों का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Welcome to the Prabhatpheris at Gurdwara Shri Sukhmani Sahib
सेक्टर सात की संगत ने कीर्तन समागम में किया शबद गायन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व को समर्पित शहर के अलग-अलग गुरुद्वारों की संगत की ओर से प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। हर साल की तरह गुरुद्वारा श्री सुखमणि साहिब सेक्टर सात की कमेटी और सेक्टर सात की संगत ने रविवार सुबह कोहरे के बीच प्रभात फेरियों को इकट्ठा कर गुरुद्वारा श्री सुखमणि साहिब में कीर्तन समागम का आयोजन करवाया। इस बार करीब 15 प्रभातफेरियां शबद गायन करते हुए गुरुद्वारा श्री सुखमणि साहिब सेक्टर सात पहुंची हैं, जहां प्रबंध कमेटी और संगत ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान इंदरजीत सिंह दुआ ने बताया कि श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसाइटी की शुरुआत 1985 में हुई थी। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से संगत के लिए चाय और बिस्कुट का अटूट लंगर लगाया गया। कीर्तन समारोह की समाप्ति में गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी राज बहादुर सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के चरणों में अरदास की।
विज्ञापन

मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह दुआ, गुलजार सिंह चीमा, जसपाल सिंह सग्गू, मनजीत सिंह मल्ली, जसविंदर सिंह चावला, जगपाल सिंह, संजय अरोड़ा, परमजीत सिंह रॉवर, जसबीर सिंह, सुखविंदर सिंह विर्क और बलजीत सिंह की अगुवाई में सोसाइटियों के मुख्य सेवादारों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रभात फेरियां हुईं शामिल
समागम में गुरुद्वारा श्री सुखमणि साहिब शबदी जत्था, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रामनगर, स्त्री सत्संग सभा गुरुद्वारा मंजी साहिब, श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा सोसायटी सेक्टर 5, गुरुद्वारा माई भागो जी श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी करण बिहार, श्री सुखमणि साहिब सेक्टर चार शबदी जत्था, गुरुद्वारा बाबा धन्ना जी सुभाष गेट, सेवा सिमरन सेवा सोसायटी नानकसर, गुरुद्वारा सिंह सभा बसंत बिहार, गुरुद्वारा सिंह सभा प्रेम नगर, गुरुद्वारा सिंह सभा संत नगर, गुरुद्वारा शिशियां वाला बाबा गोला जी, गुरुद्वारा मंजी साहिब करनाल से गुरु नानक सेवक जत्था प्रभातफेरी के रूप में शबद गायन करते हुए गुरुद्वारा साहिब पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed