{"_id":"6816854eb9508b5c8f0f336a","slug":"welcome-to-pashupati-nath-temple-renovation-shakti-yatra-karnal-news-c-18-knl1008-638198-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पशुपति नाथ मंदिर जीर्णोद्धार शक्ति यात्रा का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पशुपति नाथ मंदिर जीर्णोद्धार शक्ति यात्रा का स्वागत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। पशुपतिनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए शुरू की गई भक्ति शक्ति यात्रा संतों की अगुवाई में शनिवार को घरौंडा पहुंचीं। यहां पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा के साथ चल रहे संत खुशी राम ने बताया कि यह शक्ति यात्रा अक्षय तृतीया के दिन 30 अप्रैल को मां ज्वाला जी से ज्योत लेकर ज्वाला देवी हिमाचल प्रदेश से शुरू हुई थी और अखंड ज्योत लेकर विभिन्न आठ राज्यों से होकर अंत में पशुपति नाथ घूरेल (मध्य प्रदेश) में पहुंचेगी और वहां का समापन होगा। उन्होंने बताया कि मुगल काल में भी विधर्मियों ने पशुपतिनाथ मंदिर को नष्ट कर दिया था और इसके जीर्णोद्धार के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। जो हिमाचल-पंजाब से होती हुई हरियाणा में प्रवेश कर गई और आज आपके शहर में घरौंडा पहुंची है।
भक्ति यात्रा का घरौंडा पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष हैप्पी लक गुप्ता, ब्राह्मण सभा के प्रधान ललित शर्मा डॉ. रोहित कौशिक, जय भगवान सेन, अनिल सेन, कमल कांत धीमान, सहित सैकड़ों महिला-पुरुष भक्तों ने मां ज्वाला जी की अखंड ज्योत के दर्शन किए। अखंड ज्योत को ढोल-नगाड़ों के बीच रेलवे रोड स्थित देवी मंदिर तक लाया गया और वहां भी महिलाओं ने ज्योत के दर्शन कर पुण्य के भागी बने।