फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Wedding cards divided, caught up with girlfriend has made him the wedding

शादी के कार्ड बंटे, प्रेमिका के साथ पकड़ा तो उससे ही करा दी शादी

Sun, 31 Jan 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Sun, 31 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन

करनाल की एक बस्ती निवासी लड़के की शादी पानीपत की लड़की के साथ तय की गई। इसके लिए बाकायदा उसके शादी के कार्ड भी बांट दिए गए। लेकिन लड़के को उसकी प्रेमिका के साथ लोगों ने पकड़ लिया। मामला थाने पहुंचा। लड़का, लड़की पक्ष के अलावा तीसरे पक्ष (जिसके साथ शादी तय हुई थी) को भी थाने में बुलाया गया। कई घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद आखिरकार पंचायत ने प्रेमी और प्रेमिका की शादी कराने का फैसला लिया। देर रात मामले का निपटारा कर दिया गया।

विज्ञापन


घटना शनिवार शाम की है। शहर की एक बस्ती में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गया। इस दौरान पड़ोसियों ने उसे देख लिया। इस पर उन्होंने बाहर के दरवाजा बंद कर दिया और उनके परिजनों के साथ साथ पुलिस को भी सूचना दे दी। लड़का-लड़की समेत दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि लड़के की शादी 20 दिन बाद पानीपत की एक लड़की के साथ तय हो चुकी है और शादी के कार्ड भी बंट चुके हैं। कई घंटे तक दोनों पक्षों में विवाद चलता रहा।
विज्ञापन


आखिरकार दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए, लेकिन पानीपत में जिस लड़की के साथ तय हो चुकी है, उसके परिवार को भी रात को ही आनन फानन में सिटी थाने में चली पंचायत में बुलाया गया। पानीपत के परिवार ने भी दोनों प्रेमी प्रेमिका की शादी के लिए रजामंदी जता दी। आखिरकार रात 11 बजे मामले को निपटाया गया। इस बारे में सिटी थाना के प्रभारी मोहनलाल ने बताया कि तीन पक्षों की हुई पंचायत में मामले को सुलझा लिया गया है। लड़का-लड़की दोनों शादी के लिए तैयार हैं और उनके परिजनों ने भी इस पर मुहर लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed