फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Weather will change from tomorrow, possibility of monsoon rain from 28th

Karnal News: कल से बदलेगा मौसम, 28 से मानसूनी बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:40 AM IST
विज्ञापन
Weather will change from tomorrow, possibility of monsoon rain from 28th
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में मामूली गिरावट तो हुई लेकिन उमस जैसी स्थिति बनने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 27 जून से मौसम बदल सकता है। इसके बाद 28 जून से मानसूनी बारिश भी शुरू हो सकती है। मौसम कई दिनों से लगातार खुश्क रहने के कारण लोग गर्मी से बेहाल हैं। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) करनाल की जिला मौसम वेधशाला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.8 व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान से सामान्य से एक तो न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। मंगलवार को आसमान पर बादलों की आवाजाही रही। हवाएं भी चलती रहीं। जिसके कारण गर्मी तो रही लेकिन हवा ने राहत भी दी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को भी आसमान पर बादलों की आवाजाही रहेगी। हवाएं चल सकती है। जिससे तापमान स्थिर रह सकता है लेकिन 27 जून से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। जिसके गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी संभावित है। इसके बाद 28 से तीन दिनों तक लगातार मानसूनी बारिश हो सकती है। जिसमें कहीं कहीं भारी बारिश भी संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed