फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Weather will be changeable today and tomorrow also

Karnal News: आज और कल भी परिवर्तनशील रहेगा मौसम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Weather will be changeable today and tomorrow also
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सुबह हल्की बारिश के बाद रविवार दिनभर आसमान पर बादलों का घेरा रहा। हालांकि जिले में कुछ स्थानों पर दिन में भी बूंदाबांदी हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी दो मई तक ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं। मौसम का ये परिवर्तन उत्तर पश्चिम भारत में लगातार आए दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखा जा रहा है।
मौसम में लगातार परिवर्तन के कारण कभी धूप तो कभी बूंदाबांदी की स्थिति बनी हुई है। हालांकि इस समय मौसम के इस बदलाव का खेती-किसानी पर कोई खास असर दिखाई नहीं दे रहा है। एनडीआरआई की जिला कृषि मौसम सेवा के कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में दो लगातार पश्चिमी विक्षोभ के लगातार आ जाने के कारण मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। करनाल में शनिवार की मध्यरात्रि के बाद मौसम बदल गया था। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी शुरू हो गई थी। सुबह हल्की बारिश हुई। इसके बाद आसमान पर बादलों का घेरा बना रहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल से दो मई तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। गरज चमक के साथ बूंदाबांदी व ओलावृष्टि की भी संभावना है। परिवर्तनशील मौसम को देखते हुए किसानों को गन्ने की बिजाई फिलहाल रोक देनी चाहिए। पकी हुई फलदार सब्जियों की तुड़ाई करें, सिंचाई व स्प्रे को रोक दें। जिन किसानों की गेहूं, जौ आदि की पछेती फसल शेष है तो उसकी कटाई आदि पूरी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed