फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Weather patterns will change from tomorrow, there will be relief from heat

Karnal News: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Weather patterns will change from tomorrow, there will be relief from heat
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सुबह से ही जेठ की तपती दोपहरी ने लोगों को बेहाल कर दिया, लेकिन दोपहर बाद हवा चलने और आसमान पर बादलों की आवाजाही ने गर्मी से कुछ राहत दी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से अब 20 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 17 से 20 जून तक गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।
वीरवार को मौसम खुश्क रहा। चिलचिलाती धूप के कारण दोपहर बाद बाजारों में सन्नाटा देखा गया। साथ ही दिन के समय बिजली कट से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली निगम के गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में दिन व रात को करीब तीन से चार घंटे तक की कटौती की जा रही है। निर्मल कुटिया की ओर से लगाई गई छबील पर बड़ी संख्या में राहगीर मीठा जल पीते दिखे। कुछ अन्य संस्थाओं ने भी गर्मी को देखते हुए लोगों को शीतल जल पिलाने की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन

इधर चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेशभर में 20 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है। एक पश्चिमी विक्षोभ व अरब सागर में बनने जा रहे चक्रवात के आंशिक प्रभाव से आने वाली नमी वाली हवाओं के कारण 17 जून रात्रि से 20 जून के बीच राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने और गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश आने की संभावना जताई है। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्तों में सुलग रही आग, धुएं से परेशानी
करनाल। शहर में जीटी रोड से सटे अटल पार्क में पिछले तीन दिनों से पत्तों में आग सुलग रही है। जिसका धुआं आसपास की कॉलोनियों में पहुंच रहा है। जिससे इन कॉलोनियों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी शिकायत होने के बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने एक स्थान पर तो पत्तों में सुलगती आग को बुझा दिया, लेकिन देर शाम तक दूसरी ओर लगी आग यूं ही सुलगती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed