फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Weather may deteriorate again from today, chances of rain

Karnal News: आज से फिर बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Weather may deteriorate again from today, chances of rain
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शनिवार को आसमान पर बादल तो रहे, लेकिन धूप के साथ मौसम खुश्क और परिवर्तनशील रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार से मंगलवार तक बूंदाबांदी व हल्की बारिश की संभावना है।
शनिवार को सुबह से मौसम साफ रहा। धूप खिली, लेकिन दोपहर को आसमान पर बादल छाए। इससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई तो न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान की जिला मौसम शाखा ने शनिवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि शुक्रवार को तापमान 18.5 था, वहीं न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 7.2 था, जो शनिवार को 5.4 डिग्री सेल्सियस रह गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) के कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम शाखा द्वारा जारी की गई सलाह में वैज्ञानिकों ने रविवार को आसमान पर बादल व बूंदाबांदी, सोमवार व मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है। किसानों को गेहूं व सरसों की फसल से बारिश होने पर जल निकासी की व्यवस्था करने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed