{"_id":"65bec2df9daaf467e407992b","slug":"weather-may-deteriorate-again-from-today-chances-of-rain-karnal-news-c-18-knl1008-319170-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शहर की सड़कें 20 करोड़ रुपये से होंगी दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शहर की सड़कें 20 करोड़ रुपये से होंगी दुरुस्त
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी ने नगर निगम को हस्तांतरित की धनराशि की, कई सड़कों की निविदा जारी, शुरू होगा निर्माण
देव शर्मा
करनाल। स्मार्ट सिटी की अवधि तो खत्म हो गई, लेकिन कुछ परियोजनाएं शेष रह गईं, जो पूरी नहीं हो सकीं। इन्हीं में शहर की प्रमुख सड़कें भी शामिल हैं। जिनके निर्माण के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इन सड़कों की धनराशि को नगर निगम को हस्तांतरित कर दिया है। नगर निगम ने ऐसी 13 प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण आदि कार्य करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिस पर करीब 19.93 करोड़ रुपये की लागत आएगी। नगर निगम ने इन सभी सड़कों की निविदा जारी कर दी है। जिससे जल्द इन पर कार्य शुरू होने की संभावना है।
बता दें कि करनाल स्मार्ट सिटी की ओर से शहर में कई परियोजनाओं को शुरू किया गया था। जिसमें कई परियोजनाएं तो पूरी हो गई हैं, कुछ पर कार्य चल रहा है, लेकिन कुछ ऐसे कार्य भी थे, जो शुरू ही नहीं हो सके थे। शहर की प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य भी स्मार्ट सिटी की ओर से कराए जाने का निर्णय लिया गया था। कई बार योजनाएं बनीं, लेकिन उनकी प्रक्रिया पूरी करने में ही स्मार्ट सिटी का समय पूरा हो गया। इन सड़कों का कार्य शुरू नहीं हो सका।
आलम ये है कि ये सड़कें टूटी हैं, लोगों को इन पर आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लगातार इनके निर्माण व मरम्मत की मांग की जाती रही है, लेकिन नगर निगम ने सड़कों पर इसलिए कार्य शुरू नहीं कराया, क्योंकि इन्हें स्मार्ट सिटी ने अपने कार्यों में सूचीबद्ध किया था। स्मार्ट सिटी के अधिकारी अपनी पहले से शुरू की गई बड़ी परियोजनाओं में जुटे रहे। परिणाम ये हुआ कि सड़कों का न चौड़ीकरण हो सका और सुदृढ़ीकरण हो पाया। जिसका खामियाजा इन सड़कों से गुजरने वालों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
किस सड़क के निर्माण में कितनी राशि होगी खर्च
प्रमुख रोड अनुमानित लागत
- मीरा घाटी से अनाज मंडी रोड 194.82 लाख
- नई अनाज मंडी से मढ़नपुर रोड 139.85 लाख
- सीएसएसआरआई से उंचाना रोड 112.70 लाख
- गुरु ब्रह्मानंद चौक से साईं मंदिर रोड 109.09 लाख
- उत्तम नगर से कर्ण बिहार रोड 31.18 लाख
- प्रताप स्कूल से सेक्टर छह पुलिस चौकी 22.44 लाख
- सेक्टर आठ से कृष्ण कृपा धाम की ओर अटल पार्क रोड 26.95 लाख
-सेक्टर आठ व सेक्टर आठ (द्वितीय) में सड़क 22.32 लाख
- करनाल क्लब से कल्पना चावला मेडिकल कालेज, दयाल सिंह कॉलेज से गुरुनानक स्कूल, मेन रोड से योगाश्रम मंदिर -43.50 लाख
- ओम किराना से सुरेश चंद (एमसी करनाल) तक डामर रोड 8.55 लाख
- रैन बसेरा से गुरुद्वारा मदरासी मोहल्ला 15.31 लाख
- काछवा पुल से एफसीआई गोदाम तक 31.43 लाख
- फूसगढ़ रोड 0.59 लाख
स्मार्ट सिटी लिमिडेट की ओर से धनराशि हस्तांतरित कर दी गई है। सड़कों का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। इसमें से कई सड़कों की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुछ के खुल चुके हैं, कुछ प्रक्रिया में हैं। शीघ्र ही सड़कों का चौड़ीकरण, सुदृढ़करण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जिससे यातायात सुगम हो सकेगा।
- मोनिका शर्मा, कार्यकारी अभियंता नगर निगम करनाल