फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Weather is dry, chances of change from 26thWeather is dry, chances of change from 26th

Karnal News: मौसम खुश्क, 26 से बदलाव के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Weather is dry, chances of change from 26thWeather is dry, chances of change from 26th
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शनिवार को मौसम खुश्क रहा लेकिन आसमान पर बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। रविवार से मौसम साफ रहने की संभावना के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। 26 फरवरी से एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना है।
इस दौरान कहीं कहीं बूंदाबांदी और धूलभरी तेज हवाएं चलने की भी संभावना बन रही है। मौसम लगातार परिवर्तनशील है। शनिवार को भी सुबह से धूप खिली लेकिन बाद में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। इसके साथ सर्द हवाएं भी चली, जिसके कारण तापमान में कमी आई।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान की जिला मौसम वेधशाला में शनिवार का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 और शुक्रवार से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.2 दर्ज किया गया, जो शुक्रवार को 10.8 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रविवार से मौसम साफ हो सकता है। दिन के समय में धूप खिलेगी लेकिन हल्के बादलों की आवाजाही रह सकती है। जिसके कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है,जिसके आंशिक प्रभाव के कारण 26 फरवरी से मौसम में बदलाव हो सकता है। 26 से 28 फरवरी तक मौसम परिवर्तित रह सकता है, जिसमें बादलवाई, कहीं कहीं बूंदाबांदी, हल्की बारिश और तेज हवाएं, धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना जताई जा रही है लेकिन इससे पहले 25 फरवरी तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed