फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Weather expected to remain dry till December 6

Karnal News: छह दिसंबर तक मौसम खुश्क रहने के आसार

Sat, 02 Dec 2023 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 02 Dec 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Weather expected to remain dry till December 6
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। दो दिन बादलवाई और हल्की बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम साफ हो गया। सुबह को कोहरा भी छाया लेकिन सूर्य की किरणें निकलने के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब छह दिसंबर तक मौसम खुश्क रहने के आसार हैं। बीच-बीच में सुबह घने कोहरे से ढकी रह सकती है।
केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान की दैनिक मौसम सेवा के अनुसार शुक्रवार को सुबह 7.22 बजे अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा तो दोपहर बाद 2.22 बजे अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कल की अपेक्षा दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) के जिला कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के लिए जारी सलाह में कहा गया है कि संभावना एक दिसंबर को भी हल्की बारिश की थी लेकिन रात के दौरान हवाओं के चलने से मौसम खुश्क हो गया। अब छह दिसंबर तक मौसम के खुश्क बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैज्ञानिकों के अनुसार हवा में अधिकतम नमी 80 से 88 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 70 से 76 प्रतिशत रहने की संभावना है, जिसके परिणाम स्वरूप सुबह को धुंध व कोहरे की स्थित बन सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि जो किसान अभी गेहूं की बिजाई से वंचित रह गए हैं, वह शीघ्रता के साथ बिजाई का कार्य पूर्ण कर लें। सर्दियों में पशुओं की खास देखभाल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed