{"_id":"657a1f537e81313ec3082d7b","slug":"weapons-were-to-be-provided-to-attack-the-businessman-karnal-news-c-18-knl1008-282890-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कारोबारी पर हमला करने के लिए मुहैया कराने थे हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कारोबारी पर हमला करने के लिए मुहैया कराने थे हथियार
विज्ञापन
गिरफ्तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य को भेजा जेल
करनाल। शहर के समीप नेशनल हाईवे स्थित झिलमिल ढाबे से पिछले दिनों गिरफ्तार लाॅरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे का दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद एसटीएफ ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया। बताया जाता है कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने कुछ साथियों के नाम बताए हैं। जिनको हथियार देने थे और साथी के साथ मिलकर एक कारोबारी पर हमला किया जाना था।
बता दें कि एसटीएफ ने रविवार देर शाम झिलमिल ढाबे से पानीपत के शहर मालपुर निवासी परमीत को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से दो पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए गए थे। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि वह लाॅरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। उसकी अमेरिका में बैठे लाॅरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई और गैंग के साथी सागर चौधरी से बात होती है। एसटीएफ ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड पर पूछताछ के दौरान सामने आया कि परमीत अपने साथियों को हथियार मुहैया कराने थे। संवाद