फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   We don't want rent for the land, we will plant paddy

Karnal News: जमीन का नहीं चाहिए किराया, रोपेंगे धान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
We don't want rent for the land, we will plant paddy
- मुस्तफाबाद गांव में माइनिंग कंपनी की ओर से खेत में रेत डालने के मामले में बोले किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मुस्तफाबाद गांव में माइनिंग कंपनी की ओर से किसानों के खेत में रेत डालने का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। सोमवार को किसानों ने जिला स्तर पर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। एसडीएम ने कहा था कि किसानों को माइनिंग मिनरल नियम 2012 के अंतर्गत उनकी जगह का उचित किराया दिया जा रहा है, इस बात को किसानों ने नकार दिया है। उनका कहना है कि उन्हें अपनी भूमि का किसी प्रकार का किराया नहीं चाहिए, वह अपनी भूमि पर धान रोपाई करेंगे।
भाकियू प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान ने कहा कि 13 जून को किसान भाकियू के बैनर तले पानीपत में जिला स्तर पर माइनिंग अधिकारी का पुतला फूंक कर विरोध जताएंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि अड़ियल रवैया छोड़कर इसका ठोस समाधान निकालना उचित होगा। वहीं जिला प्रशासन के अधिकारी का कहना है कि माइनिंग अधिकारी की ओर से मैसर्ज मेक्स माइनिंग कंपनी को किसानों के खातों में एक लाख रुपये की राशि प्रति एकड़ की दर से बतौर भूमि किराया देने का आदेश पत्र जारी किया गया है। इस पत्र को किसानों ने सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें इस आदेश की प्रति तीन गांव के 11 किसानों को भी सूचनार्थ भेजी गई है। डाक विभाग के जरिये भेजे गए पंजीकृत पत्र में ढाकवाला गुजरान के पालाराम, राजकली, सरोज रानी, कविता तथा शेखपुरा के महावीर सिंह, सुमन, ओमप्रकाश व मुस्तफाबाद के विजय कुमार, पवन कुमार, राम सिंह व दयाल सिंह के नाम शामिल हैं। पालाराम सहित कई किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के करनाल स्थित दीनबंधु सर छोटूराम किसान भवन प्रादेशिक कार्यालय में पहुंच कर प्रदेश संगठन मंत्री शाम सिंह मान, उतरी हरियाणा प्रभारी महताब कादियान, प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान को उक्त पत्र की प्रति को सौंप कर कहा कि हम किसी भी कीमत पर कृषि योग्य काश्त भूमि नहीं देंगे, चाहे हमें अपनी जान ही क्यों न देनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेताओं का कहना कि अभी भी प्रशासनिक अधिकारी किसानों की काश्त भूमि को मैसर्ज माइनिंग कंपनी के हवाले करने के प्रयास कर रहे हैं। मौके पर किसान बबलू, कविंद्र, हुकम सिंह, भरतरी मान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed