फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   We are residents of the country where Ganga flows...

Karnal News: हम उस देश के वासी हैं, जिस देश में गंगा बहती है...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
We are residents of the country where Ganga flows...

विज्ञापन
करनाल। भारत विकास परिषद, कृष्ण शाखा की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सतियों वाले मंदिर मॉडल टाउन के सत्या सदन में आयोजित एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में देशभक्ति गीत गाए गए। इसमें बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और विशिष्ट अतिथि विधायक जगमोहन आनंद और सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा मौजूद रहे। इसकी शुरुआत में अनिल भाटिया ने गीत गाया-हम उस देश के वासी हैं, जिस देश में गंगा बहती है...।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्याम सिंह राणा ने दीप जलाकर की। वंदे मातरम गीत के बाद देशभक्ति गीतों का सिलसिला शुरू हुआ। राकेश हंस नेए छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी...। अरुण थापर ने, मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरा मोती, मेरे देश की धरती...।
विज्ञापन

सुषमा मक्कड़ ने, हैं प्रीत जहां की रीति सदा, मैं गीत वहां के गाता हूं, भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं...। राज बजाज ने, ये देश है वीर जवानों का, अलबेलों का मस्तानों का, इस देश का यारो क्या कहना...। बीना छाबड़ा ने, ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे बिछड़े चमन, तुझपे दिल कुर्बान... गीत गाया। इसके अलावा अशोक महेंद्रु, संयोजक राज बजाज, विनय छाबड़ा आदि कई लोगों ने गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि को पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता व भाविप की अध्यक्ष मीनू चावला ने स्मृति चिह्न भेंट किए। उन्होंने संबोधन में कहा कि शहीदों को हमेशा याद रखा जाना चाहिए। रसिया और जापान का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि गुलामी की निशानियां नहीं होनी चाहिए, हमारे देश में आज भी कई गुलामी की निशानियां मौजूद हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता ने की। संचालन एडवोकेट संजय मदान ने किया। मौके पर प्रो. जोगिंद्र मदान, मेघा भंडारी, संजीव चावला, सुरेश हिंदुजा, सुनील मदान, प्रमोद नागपाल, संजीव मेहता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed