फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Water entered the fields in Indri, farmers suffered heavy losses

Karnal News: इंद्री में खेतों में घुसा पानी, किसानों को भारी नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Water entered the fields in Indri, farmers suffered heavy losses
126.... पानी में डूबी दुकान से सामान निकालता दुकानदार प्रीतम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी के कारण इंद्री क्षेत्र के यमुना नदी से सटे नबियाबाद, जपती छपरा, सैयद छपरा,मूसेपुर, समसपुर, कलसौरा, नगली, डेरा हलवाना व गढ़पुर टापू गांवों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। इन गांवों के बाहर के खेतों में यमुना का पानी घुस गया है। हालांकि प्रशासन की तरफ से गांववासियों को आश्वस्त किया गया है कि बैराज से छोड़ा गया पानी सामान्य है और पानी आगे की ओर निकल जाएगा।
कलसौरा से आगे यमुना नदी के पास बने रेत के स्टोर हाउस की ओर से बनाए गए तटबंध टूट चुके हैं और पानी तेजी से स्टोर हाउस से होता हुआ गांव की ओर जा रहा है। स्टोर हाउस के पास चाय की दुकान चला रहे गांव गढ़ीबीरबल निवासी प्रीतम ने बताया कि यमुना का पानी उनकी दुकान में घुस गया है। इस कारण उनके पास दुकान का सामान उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। वहीं इंद्री बांध क्षेत्र के खेतों में पानी आने से किसानों की फसल भी बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि न तो सरकार की ओर से अभी तक करनाल में क्षति-पूर्ति पोर्टल चलाया गया है और न ही किसानों की बर्बाद फसल का आकलन ही किया जा रहा है। उनकी मांग है कि बाढ़ संभावित क्षेत्र में साठी धान लगाने की अनुमति दी जाए ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई ग्रामीण पानी में बहकर आ रही लकड़ियों को निकालने के लिए जान जोखिम में डाल रहे हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। इंद्री एसडीएम अशोक मुंजाल ने बताया कि बैराज से छोड़े गए पानी की सूचना के बाद प्रशासन अलर्ट है। अभी स्थिति सामान्य है, बाढ़ से बचाव लिए तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। उन्होंने यमुना क्षेत्र के लोगों से अपील कि है कि वह यमुना नदी की ओर नहीं जाएं।

126.... पानी में डूबी दुकान से सामान निकालता दुकानदार प्रीतम। संवाद

126.... पानी में डूबी दुकान से सामान निकालता दुकानदार प्रीतम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed