फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Watchman's body found in a well, murder alleged

Karnal News: चौकीदार का शव कुएं में मिला, हत्या का आरोप

Sat, 05 Oct 2024 05:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 05 Oct 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Watchman's body found in a well, murder alleged
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मूनक (करनाल)। गगसीना गांव में घर से पांच एकड़ दूर एक कुएं में चौकीदार का शव मिला है, जो घर के समीप ही बजरी प्लांट पर चौकीदारी करता था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मूनक पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम को बुलाया। टीम ने साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है।
गगसीना गांव निवासी 40 वर्षीय संजीत का घर गांव के समीप खेत में डेरे पर है। उसके घर के समीप ही एक बजरी प्लांट है। वहां पर वह करीब तीन साल से चौकीदारी करता था। तीन अक्तूबर की रात को वह ड्यूटी पर गया था। रात के करीब 11 बजे उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने उसके पास कई बार फोन किया लेकिन फोन नहीं लगा।
विज्ञापन

फिर वह बजरी प्लांट पर उसे देखने गए तो वह वहां भी नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने बजरी प्लांट के मालिक से बात की तो उसने कहा कि सुबह तक वह आ जाएगा, नहीं तो पुलिस को सूचना देंगे। इसके बाद सुबह होते ही ग्रामीण संजीत की तलाश करने लगे। मृतक के भाई संदीप ने बताया कि सुबह नौ बजे वह सैकड़ों ग्रामीणों के साथ अपने भाई की तलाश करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट के समीप कई एकड़ खेतों में ईख की फसल भी लगी है। वहां भी ग्रामीण संजीत को ढूंढते रहे। पता नहीं चलने पर उन्होंने मूनक थाना पुलिस को भी संजीत के गुमशुदा होने की शिकायत दी थी। शाम को करीब साढ़े पांच बजे ग्रामीणों को संजीत का शव घर से करीब पांच एकड़ दूर एक पुराने कुएं में दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

कुएं के समीप घसीटने के निशान
संदीप ने बताया कि उसका भाई संजीत घर में सबसे बड़ा था। उसके तीन बच्चों में दो लड़कियां और एक लड़का है। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। कुएं के समीप घसीटने के निशान बने हुए है। किसी ने उसके भाई की हत्या कर उसे घसीटते हुए कुएं में फेंका है। उनकी पुलिस से मांग है कि जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ा जाए।



गगसीना गांव के समीप खेत में बने एक कुएं में व्यक्ति का शव मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। बजरी प्लांट में यदि सीसीटीवी कैमरे लगे हैं तो उनकी भी जांच की जाएगी। - दर्शन सिंह, थाना प्रभारी मूनक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed