फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   was doing police job with fake certificate

फर्जी प्रमाण पत्र से कर रहा था पुलिस की नौकरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
was doing police job with fake certificate
करनाल। एक सिपाही द्वारा फर्जी डिग्री देकर पुलिस में भर्ती होने का मामला सामने आया है, जिसमें मधुबन थाने में आरोपी सिपाही संदीप के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मधुबन थाने में दी गई शिकायत में बताया गया है कि आरोपी सिपाही संदीप हिसार जिले के गांव घिराय का रहने वाला है। वह 2019 में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। उसने इस दौरान स्नातक के जो शैक्षणिक प्रमाणपत्र दिए थे, वह सिक्किम की एक यूनिवर्सिटी के थे। जिनकी जांच कराई गई तो फर्जी पाए गए। बताया गया है कि 2015 में वह विश्वविद्यालय बंद हो चुका था। फर्जी दस्तावेज मिलने पर आरोपी सिपाही के खिलाफ खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मधुबन थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed