{"_id":"6678c4f643d99d2dbe03de14","slug":"warning-to-celebrate-black-day-on-15th-august-if-hsgpc-elections-are-not-held-karnal-news-c-18-knl1008-416159-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एचएसजीपीसी के चुनाव नहीं कराए तो 15 अगस्त को काला दिवस मनाने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एचएसजीपीसी के चुनाव नहीं कराए तो 15 अगस्त को काला दिवस मनाने की चेतावनी
विज्ञापन
- गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में सिख समुदाय के लोगों की प्रदेशस्तरीय महापंचायत में लिया गया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी/करनाल। गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में रविवार को सिख समुदाय के लोगों की प्रदेशस्तरीय महापंचायत हुई। जिसमें चेतावनी दी कि यदि 14 अगस्त तक हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव नहीं कराए गए तो 15 अगस्त को काला दिवस मनाया जाएगा।
महापंचायत का नेतृत्व करते हुए सौंकड़ा गांव के सरपंच प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह लाडी ने कहा कि वर्तमान हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की कार्यकारिणी वैधानिक जिम्मेदारियां निभाने में पूर्णतया असफल रही। उन्होंने कहा कि महापंचायत में तय किया गया कि एक सप्ताह के अंदर सिखों द्वारा बनाई गई 11 सदस्यीय कमेटी मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात करके हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जल्द चुनाव करवाए जाने की मांग करेगी। वहीं सिख समाज अब एडहॉक कमेटी को बर्दाश्त नहीं करेगा। हरियाणा सरकार को चुनाव करवाना ही होगा, ताकि सिख समाज अपना प्रतिनिधि चुन सके और वही प्रतिनिधि गुरुद्वारों की सेवा संभाले।
भूपेंद्र लाडी ने चेतावनी दी कि यदि 14 अगस्त 2024 से पहले चुनाव नहीं करवाए गए तो 15 अगस्त को काला दिवस मनाया जाएगा। सिख समुदाय से जुड़े लोग सरकार के खिलाफ आंदोलन की राह पकड़ेंगे और प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह लाडी ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार ने एडहॉक कमेटी बना दी और इस कमेटी को 18 महीने तक चलाया। उनके अनुसार इस कमेटी ने 18 महीने तक भ्रष्टाचार किया, गुरुद्वारा साहिब के वाहनों का निजी इस्तेमाल किया और पैसे का दुरुपयोग किया, जोकि गलत है।
बैठक के दौरान दीदार सिंह नलवी, गुरमीत सिंह सीवन, सरपंच प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह लाडी, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र, जोगिंद्र सिंह झीड़ा, बलजीत सिंह निसिंग, एडवोकेट अंग्रेज सिंह पन्नू, एडवोकेट गुरतेज सिंह समेत कई लोगों ने संबोधित किया। इसमें वरिंद्र सिंह नीलोखेड़ी, अमरजीत जोगनाखेड़ा कुरुक्षेत्र, दीदार सिंह नलवी, सुरेंद्र सिंह पूर्व चेयरमैन पखाणा, रजवंत सिंह नीलोखेड़ी आदि कई प्रमुख लोग शामिल रहे।