फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Warning of agitation if service rules are not implemented

Karnal News: सेवा नियम लागू न करने पर आंदोलन की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 03:18 AM IST
विज्ञापन
Warning of agitation if service rules are not implemented
करनाल। अनुबंध विद्युत कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ की करनाल जिला इकाई की बैठक कर्ण पार्क में हुई जिसमें जिला प्रधान अमरजीत पुनिया ने सरकार की ओ से मांगों को लागू न किए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने जो सर्विस रूल बनाए थे उन्हें आज तक लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार सर्विस रूल जारी करे, अगर 15 दिनों में सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए तो कर्मचारी आंदोलन करेंगे। कर्मचारी संघ के सदस्यों ने बताया कि 15 अगस्त 2024 को जॉब सिक्योरिटी एक्ट बनाया गया था। एक्ट के नाम पर कर्मचारियों से वोट लिए गए। नारा दिया गया वोट फॉर एक्ट। हैरानी की बात है कि 10 महीने बीत जाने के बाद यह एक्ट लागू नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अनुबंध विद्युत कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 18 जुलाई को पंचकूला में विद्युत विभाग के मुख्य कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

जिला मंत्री रोहित पुनिया ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों का साथ धोखा किया है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष दीपक कल्याण, सचिव सत्यवान हथीरा, सह सचिव कुलवंत जुंडला, कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा जुंडला, प्रेस सचिव बीरबल असंध, सलाहकार विपिन शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed