{"_id":"699767792df84200e10d286b","slug":"ward-committees-will-be-formed-for-the-swachh-survey-meetings-will-be-held-till-15th-karnal-news-c-18-knl1018-849301-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए बनाई जाएंगी वार्ड कमेटियां, 15 तक होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए बनाई जाएंगी वार्ड कमेटियां, 15 तक होगी बैठक
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को नंबर एक पर लाने के लिए अब वार्ड कमेटियां बनाई जाएंगी। इनमें पार्षद से लेकर निगम अधिकारियों तक को शामिल किया जाएगा। पार्षद इन कमेटियों का अध्यक्ष जबकि मनोनीत पार्षद उपाध्यक्ष होंगे। 15 मार्च से पहले कमेटियों की बैठक होगी। ये वार्ड वाइज लोगों को स्वच्छता बारे जागरूक करने का काम करेंगी और शहर के लोगों से स्वच्छता को लेकर सुझाव मांगेंगी।
इसके लिए वीरवार को मेयर रेणु बाला गुप्ता, अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार ने निगम की इंजीनियरिंग और सफाई शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में शहर के 20 पार्षदों में से करीब 10 पार्षद भी मौजूद रहे। सभी को वार्ड कमेटियां बनाने की प्रक्रिया के बारे में समझाया गया। हर कमेटी में कम से कम चार और अधिकतम 10 सदस्य रखे जा सकते हैं। इन सदस्यों को एक व्हाट्सएप ग्रुप से भी जोड़ा जाएगा। सभी सदस्य शहर के लोगों से बातचीत कर उनके सुझाव को प्रशासन तक पहुंचाएंगे।